कॉमेडी स्क्रिप्ट Copyright फ्री PDF | Comedy Script In Hindi

नमस्कार मित्रों, इस ब्लॉग पोस्ट में आज कॉमेडी स्क्रिप्ट Copyright फ्री दी जा रही है, आप नीचे से इसे पढ़ सकते हैं और अपने यूट्यूब चॅनेल और नाटक में इसका प्रयोग कर सकते है, बस इसकी एक ही शर्त है कि आपको कमेंट बॉक्स में इज़ाज़त लेनी होगी और आप इस स्क्रिप्ट का प्रयोग किसी ब्लॉग या वेबसाइट के लिए नहीं कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

पात्र 1 – लूला (एक नशेड़ी है)

 

 

पात्र 2 – कालिया (लूला का साथी)

 

 

पात्र 3 – एनाउंसर (संचालक) है।

 

 

स्थान – मंच सजा हुआ है, हास्य कवि सुरेश का कार्यक्रम आरंभ होने वाला है।

 

 

दृश्य – मंच के सामने पूरा स्थान श्रोताओ से।  पुरुष और महिला श्रोताओ के लिए अलग अलग बैठने की व्यवस्था है।

 

 

जिंदल – आप सभी श्रोताओ का इस हास्य मंच पर स्वागत है।

 

 

(सभी श्रोताओ का जोरदार ठहाका)

 

 

एक आवाज आती है (मंच पर इतने श्रोता कैसे आएंगे)

 

 

जिंदल – ओह, सॉरी! मेरा मतलब ओह सॉरी, मेरा मतलब है कि आप सभी श्रोताओ का रामलीला ग्राउंड में सु—सु स्वागत है।

 

 

(जिंदल के सु सु शब्द पर एक जोरदार ठहाका लगता है)

 

 

लूला (कालिया से) –  यार, मेरी भैस कही गुम हो गयी है।

 

 

कालिया (लूला से) – तो मैं क्या करूँ?

 

 

लूला (कालिया से) – चलकर मेरी भैस ढूढ़ने में मदद करना है तुझे।

 

 

जिंदल – आप लोग अपने होश संभलकर बैठिये। मंच पर ‘हास्य सम्राट’ सुरेश जी आप सभी का होश उड़ाने के लिए ‘लातार्पण’ (पब्लिक हंसती है) मेरा मतलब पदार्पण कर रहे है।

 

 

(मंच पर हास्य कार्यक्रम शुरू है)

 

 

लूला – अरे कालिया! क्या भैस नहीं मिलेगी?

 

 

कालिया – जरूर मिलेगी?

 

 

(लूला और कालिया दोनों नशे में है)

 

 

लूला – एक बार भैंस की पूँछ दिख जाए बस मैं उसे घसीटकर ले जाऊंगा।

 

 

कालिया – मैंने अभी एक भैस को उधर जाते हुए देखा है।

 

 

(कालिया रामलीला मैदान की तरफ चलने का इशारा करता है दोनों कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाते है)

 

 

जिंदल – आप लोग हंसी बचाकर रखे यह तो सिर्फ झांकी है अभी बहुत प्रोग्राम बाकी है।

 

 

(हंसती हुई पब्लिक थोड़ा शांत हुई)

 

 

लूला – अरे कालिया! देख मेरी भैस मिल गयी।

 

 

(एक लंबी चोटी वाली औरत की तरफ इशारा करता है)

 

 

(हास्य प्रोग्राम में पब्लिक हँसते हुए लोट पोट हो रही है तभी लूला एक लंबी चोटी वाली औरत की चोटी पकड़कर उठाने लगता है वह औरत लूला की पत्नी थी।)

 

 

जिंदल (लूला को) – अरे-अरे! यह आप क्या कर रहे है।

 

 

लूला (जिंदल से) – चुप बे मैं अपनी भैस ले जा रहा हूँ।

 

 

(सभी औरते हाथ में चप्पल लेकर लूला को घेर लेती है लेकिन चोटी वाली औरत के कहने पर शांत हो जाती है कालिया वहां से खिसक लेता है)

 

 

 

Note- यह स्क्रिप्ट सिर्फ और सिर्फ कॉमेडी के पर्पज से बनी है। हमारा या हमारी टीम का किसी के भावना को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है, अगर किसी की भावना आहत हुई है तो हम क्षमा माँगते हैं। 

 

 

 

Funny Comedy Script In Hindi PDF Download

 

 

1- 15 + कॉमेडी स्क्रिप्ट हिंदी PDF Download

2- 40 + हिंदी कॉमेडी स्क्रिप्ट PDF

3- Best Funny Drama Script in Hindi Comedy Student Life

 

 

उम्मीद है कि आप सभी लोगों को यह कॉमेडी स्क्रिप्ट बहुत पसंद आयी होगी, इस तरह की स्क्रिप्ट के लिए इस ब्लॉग को सब्स्क्राइब जरूर करें और इसे शेयर भी करें।

 

 

 

Related Post

2 thoughts on “कॉमेडी स्क्रिप्ट Copyright फ्री PDF | Comedy Script In Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!