100 किलो का केक | Funny Script For YouTube Video in Hindi

हेलो दोस्तों, आशा है कि आप सभी लोग मजे में होंगे। आज हम आपको एक Funny Script For YouTube Video in Hindi देने जा रहे हैं, आप इसे पढ़ सकते हैं।

 

 

 

 

Note- यह स्क्रिप्ट फ्री है, आप इस स्क्रिप्ट को यूट्यूब या वीडियो के लिए प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन आपको कमेंट बॉक्स में इसकी इज़ाज़त लेनी होगी, लेकिन आप इस स्क्रिप्ट या इस वेबसाइट के किसी भी स्क्रिप्ट का किसी ब्लॉग या वेबसाइट के लिए प्रयोग नहीं कर सकते हैं। 

 

 

 

( स्क्रिप्ट की शुरुआत )

 

 

 

 

 

( मेला का दृश्य )

 

कैरेक्टर 1 – रामाशीष

 

करेक्टर 2 – आदित्य

 

कैरेक्टर 3 – गंगा

 

करेक्टर 4 – रोहित

 

 

( आदित्य, गंगा और रोहित दोस्त हैं और रामाशीष मेले का संचालक )

 

 

शाम का समय है और मेले की रौनक बढ़ती जा रही है। तभी मेले के संचालक रामाशीष को लगता है कि इस बार मेले में पब्लिक कम है और उसके दिमाग में एक आइडिया आता है।

 

 

रामाशीष (  माइक पर ) – भाइयों और उनकी बहनों और उनकी माइयों…ज़रा इधर ध्यान लगाइयों…आज रात 8 बजे मेले में 100 किलो का केक कटेगा और फ्री में बटेगा…आप लोग जहा कही भी खेत, खलिहान, झाड़ी और मकान में हों…जल्दी से जल्दी मेले में पहुंचे।

 

 

 

जब यह अनाउंस लोग सुनते हैं तो मेले की तरफ बढ़ते हैं और मेले में रौनक बढ़ जाती है।

 

 

आदित्य ( रोहित से ) – का लगता है रोहिता,,,सच में केक कटेगा।

 

रोहित – 100 % ( फिर रुककर नहीं कटेगा )

 

गंगा – तो रुका काहें…एक ही बार में बोल देता।

 

रोहित – काहें भाई रुकने में कउनो तकलीफ है का।

 

गंगा – हमको का पता…रुके तुम तो तुम जानो।

 

आदित्य – अबे छोडो….चलो जलेबी खाते हैं।

 

रामाशीष फिर से माइक पर वही बात दुहराता है।

 

आदित्य – लगता है सही में केक कटेगा।

 

गंगा – कटेगा तो सभी में बटेगा।

 

रोहित – नहीं तो सगरो तुम्ही खाओगे का ?

 

गंगा – ई कइसन पगलाया है बे…हर बार उलटा ही बोल रहा है।

 

आदित्य – आज इसके पापा इसको लापड़िया दिए है।

 

 

शाम के आठ बज जाते है और भारी भीड़ इकठ्ठा हो जाती है कि अब 100 किलो का का केक कटेगा और तभी रामाशीष भैया एक बड़ा सा कागज़ लहराते है और उस पर लिखा रहता है 100 किलो का केक और उसे क्रॉस के निशान से काटा गया रहता है और फिर रामाशीष बोलते हैं – लो भैया लोग आपका 100 किलो का केक।

 

 

तभी गंगा, आदित्य और रोहित मंच पर चढ़ जाते हैं गंगा बोलता है — आज रामाशीष भैया ने रिसर्च किया है तो मैंने भी एक रिसर्च किया है ?

 

आदित्य – कैसा रिसर्च ?

 

गंगा – हम हाथों को नहीं धोते हैं…हाथ खुदै एक दूसरे को धोते हैं और उन्ही हाथ से आज हम रामाशीष की धुलाई भी करेंगे।

 

रामाशीष – अरे भईया…गलती हो गयी…अब ऐसा मजाक नहीं करेंगे।

 

 

 

इसे भी पढ़ें —-तोतला राजा | 3 + Funny Script in Hindi for YouTube

 

2- बेस्ट शार्ट मूवी स्क्रिप्ट | Short Movie Script in Hindi

 

 

 

तो मित्रों यह स्क्रिप्ट आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इस तरह की स्क्रिप्ट के लिए इस ब्लॉग को सब्स्क्राइब जरूर करें और इसे शेयर भी जरूर करें।

 

 

 

Related Post

2 thoughts on “100 किलो का केक | Funny Script For YouTube Video in Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!