तोतला राजा | Funny Script in Hindi for YouTube ( 2024 )

हेलो दोस्तों, आशा है कि आप सभी मस्त होंगे। आप निश्चित ही Funny Script in Hindi for YouTube ढूंढ रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं, आपको इस वेबसाइट पर बहुत सी स्क्रिप्ट मिल जायेगी, आप उनका वीडियो में प्रयोग कर सकते हैं, सिर्फ आपको इसकी कमेंट बॉक्स में इज़ाज़त लेनी होगी।

 

 

 

 

( स्क्रिप्ट की शुरुआत ) 

 

 

 

 

 

पात्र 1 – धीरज (एक डॉक्टर है)

 

 

पात्र 2 – प्रियंका (नर्स)

 

 

पात्र 3 – आत्माराम (तुतलाकर बोलने वाला व्यक्ति)

 

 

पात्र 4 – खुदा हुसैन (दमा का मरीज)

 

 

स्थान – अस्पताल के भीतर का दृश्य।

 

 

(आत्माराम  खाट नं. 3 पर लेटा है खाट नं. 4 पर खुदा हुसैन का कब्जा है)

 

 

खुदा हुसैन (आत्माराम से) – आपको क्या बीमारी है भाई?

 

 

आत्माराम – हम टमाटर नहीं खा सकते है उस वजह से कमजोरी है।

 

 

प्रियंका – डाक्टर साहब आने वाले है कृपया आप लोग चुप रहे।

 

 

(सभी लोग चुप हो जाते है)

 

 

(डा धीरज का मरीजों के कमरे में आना, दो मरीज देखने के बाद तीसरी खाट पर मरीज आत्माराम के पास जाता है)

 

 

डा धीरज – आपका नाम क्या है?

 

 

मरीज नं. 3 – मेरा नाम आत्माराम है।

 

 

डा. धीरज – आपको क्या परेशानी है?

 

 

आत्माराम – मैं टमाटर नहीं खा सकता हूँ शरीर कमजोर हो गया है।

 

 

(डा एक पर्ची पर कुछ लिखकर चला जाता है और खाट नं. 4 के मरीज के पास पहुंचता है)

 

 

डा धीरज (मरीज नं. 4 से) – अपना नाम बताइये।

 

 

मरीज नं. 4 – मेरा नाम खुदा हुसैन है।

 

 

डा धीरज – आपको क्या परेशानी है?

 

 

खुदा हुसैन – मेरी सास न आती है न जाती है।

 

 

डा धीरज – आपकी सांस आती जाती नहीं है तब आप जिन्दा कैसे है?

 

 

खुदा हुसैन – आप डॉक्टर हैं तो आपको इतना भी नहीं पता मैं ऑक्सीजन और हवा के सहारे जिन्दा हूँ।

 

 

(डा धीरज एक पर्ची पर कुछ लिखते हुए आगे बढ़ जाते है)

 

 

दूसरे दिन नर्स मरीजों को देखने आती है दो मरीज को देखने के बाद आत्माराम के पास आती है)

 

 

प्रियंका नर्स (आत्माराम से) – डा आपके लिए टमाटर खाने के लिए लिखा है, इससे आपकी सेहत में सुधार होगा।

 

 

आत्माराम (नर्स से) – मुंह में दांत नहीं, पेट में आंत नहीं शरीर कमजोर है हम कैसे टमाटर खा सकते है।

 

 

प्रियंका – हमारे पास समय नहीं है आप डॉक्टर साहब से बात करना।

 

 

(प्रियंका खुदा हुसैन के पास पहुंचती है)

 

 

प्रियंका (खुदा हुसैन से) – डॉक्टर ने आपकी सास को आने के कह दिया है वह आ रही है।

 

 

(प्रियंका खुदा हुसैन को कुछ दवा देकर चली जाती है)

 

 

(डॉक्टर धीरज एक मोटी औरत के साथ आता है और उस मोटी औरत को देखकर खुदा हुसैन परेशान हो जाता है)

 

 

डॉक्टर धीरज (खुदा हुसैन से) – आपकी सास आ गयी है, अब आप ठीक हो जायेंगे।

 

 

खुदा हुसैन – मेरी सास ठीक से आ जा रही है कृपया मुझे यहां से छोड़ दो।

 

 

(मोटी औरत खुदा हुसैन को घूरकर देख रही है तथा डॉक्टर की पूरी फ़ीस देने के बाद खुदा हुसैन को तीन चार चपत लगाते हुए कहती है कामचोर निठल्ला कही का और खुदा हुसैन भागता जाता है)

 

 

डॉक्टर धीरज (आत्माराम से) – अब तो आपका पूरा इलाज हो गया है, अब तो आप टमाटर खा सकते है।

 

 

आत्माराम (प्रियंका की तरफ देखकर) – मैंने मैडम को बता दिया था कि शरीर कमजोर है, मुंह में दांत नहीं, पेट में आंत नहीं है टमाटर कैसे खाऊंगा।

 

 

डॉक्टर धीरज – कोई बात नहीं, आप टमाटर का सूप ले लीजिए।

 

 

आत्माराम – सूप लेकर क्या करूँगा, गेहूं चावल तो साफ करना नहीं है।

 

 

डा धीरज (हंसते हुए) – मेरा मतलब टमाटर का जूस पीजिए सेहत सुधर जाएगी।

 

 

आत्माराम – ठीक है डा साहब! टमाटर खा नहीं सकता, टमाटर जूस पीने की कोशिस करूँगा।

 

 

 

इसे भी पढ़े —पारिवारिक ड्रामा स्क्रिप्ट | Family Drama Script in Hindi

 

2 – 5 + Best Short Hindi Drama Script for Students

 

3 – 15 + कॉमेडी स्क्रिप्ट हिंदी PDF

 

 

 

2 – तोतला राजा 

 

 

 

पात्र 1 – बीनू (राजा)

 

 

पात्र 2 – दीनू (मंत्री)

 

 

(कई सारे बच्चे मिलकर राजा प्रजा का नाटक खलते है)

 

 

राजा (तुतलाकर बोलता है मंत्री से) – चलो आज राज्य का भ्रमण करेंगे।

 

 

मंत्री – अवश्य चलिए सरकार।

 

 

(राजा और मंत्री राज्य घूमने चल दिए)

 

 

(राजा एक बढ़ई को देखकर मंत्री से पूछता है)

 

 

राजा – यह कौन है?

 

 

मंत्री – यह बढ़ई है सरकार।

 

 

राजा (तोतली भाषा में) – यह बलई यहां त्या तर रहा है यह तो परचून की दुकान चलाता था ना।

 

 

मंत्री (सर खुजाते हुए) – परचून का दुकान चलाने वाला बलई साव नहीं है।

 

 

राजा – यह फिर कौन है?

 

 

मंत्री – यह लकड़ी का काम करने वाला बढ़ई है।

 

 

राजा (तोतली भाषा में) – अत्ता आदे तलो।

 

 

(राजा और मंत्री एक पनवाड़ी की दुकान पर जाते है)

 

 

राजा – यह आदमी त्या तर रहा है? (तोतली भाषा में)

 

 

मंत्री – यह पनवाड़ी है पान लगाता है।

 

 

राजा (तोतली भाषा में) – पान तो थेत में लदाया जाता है यह दुकान में पान तैते लदाता है।

 

 

(मंत्री दुकान पर खड़ा होकर पान लगाने की प्रक्रिया समझाता है)

 

 

राजा (तोतली भाषा में) – अत्ता इती तलह पान लदाया जाता है।

 

 

मंत्री – हां, सरकार।

 

 

(राजा मंत्री के साथ घूमते हुए एक स्वर्णकार की दुकान पर पहुंचता है)

 

 

राजा (तोतली भाषा में मंत्री से) – ए तौन ती दुतान है।

 

 

मंत्री – यह सोने की दुकान है यहां आभूषण बनाये जाते है।

 

 

राजा (तोतली भाषा में) – मुझे तोना है नींद आ लई है पर—–

 

 

मंत्री – पर, क्या सरकार।

 

 

राजा – पर —– तूने बूतन को यहां त्यूं बुलाया।

 

 

मंत्री (चौकते हुए) – मैंने तो भूषण को बुलाया ही नहीं।

 

 

राजा (तोतली भाषा में) – तूने अभी कहा था अबूतन।

 

 

(स्वर्णकार दोनों की समस्या समझ जाता है मंत्री को इशारा करता है)

 

 

मंत्री (राजा से) – महाराज आपको नींद आ रही थी।

 

 

राजा (तोतली भाषा में) – हां, मुझे तोना है।

 

 

मंत्री (राजा से) – आप सो जाइये।

 

 

(राजा सो जाता है मंत्री कहता है बला टली)

 

 

 

Comedy Script in Hindi

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें – 100 किलो का केक | Funny Script For YouTube Video in Hindi

 

ग..ग..ग..गीली मिट्टी | Funny Drama Script In Hindi

 

40 + हिंदी कॉमेडी स्क्रिप्ट PDF | Hindi Comedy Script PDF

 

15 कॉमेडी स्क्रिप्ट Copyright फ्री PDF | Comedy Script In Hindi

 

रत्नावली 

अँधेरे में उजाला 

  mudrarakshasa pdf hindi free मुद्रा राक्षस पीडीएफ फ्री डाउनलोड

Panna-Dhay पन्ना धाय ड्रामा स्क्रिप्ट डाउनलोड

तीस मार खां Free Drama Script Download

काली नागिन Hindi Play Scripts Pdf

 ब्रह्मराक्षस का नाई 

 

ज़हर – ए – इश्क़ hindi comedy natak script

 

बेग़म का तकिया 

 

 

 

मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको यह स्क्रिप्ट पसंद आयी होगी और इसी तरह की स्क्रिप्ट के लिए इस ब्लॉग को सब्स्क्राइब जरूर करें और इसे शेयर भी करें।

 

 

 

Related Post

5 thoughts on “तोतला राजा | Funny Script in Hindi for YouTube ( 2024 )”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!