3 + बेस्ट शार्ट मूवी स्क्रिप्ट | Short Movie Script in Hindi

इस पोस्ट में आपको Short Movie Script in Hindi दी जा रही है। आप उसे पूरा पढ़ सकते हैं और इस स्क्रिप्ट का आप यूट्यूब या किसी प्ले के लिए प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन आपको कमेंट बॉक्स में इसकी इज़ाज़त लेनी होगी और आप इस स्क्रिप्ट या मेरी इस वेबसाइट के किसी भी स्क्रिप्ट को किसी वेबसाइट या ब्लॉगपोस्ट के लिए प्रयोग नहीं कर सकते हैं।

 

 

 

( स्टोरी की शुरुआत )

 

 

 

 

 

पात्र 1 – रामू (प्रौढ़ व्यक्ति)

 

 

पात्र 2 – सुरेश (कक्षा 9 का छात्र)

 

 

पात्र 3 – प्रतीक (सुरेश का दोस्त रामू का लड़का कक्षा 8 का छात्र)

 

 

पात्र 4 – संध्या (रामू की छोटी लड़की कक्षा 5 की छात्रा)

 

 

रामू (अपने सभी काम से निपटकर नीम की घनी छाया में बैठा है और ठंडी हवा का आनंद ले रहा है)

 

 

संध्या का आगमन (संध्या रामू के पास आते हुए बोली) – पापा! आज कितनी गर्मी पड़ रही है?

 

 

रामू – हां बेटा! इस वर्ष मार्च के महीने में ही सूरज तप रहा है आगे क्या होगा——भगवान जाने।

 

 

संध्या – भगवान तो जानते ही है परन्तु—–

 

 

रामू – परन्तु क्या बेटा——–?

 

 

संध्या – परन्तु पापा हम सभी लोगो को तो भी जानना म समझना चाहिए कि प्रतिवर्ष ही गर्मी क्यों बढ़ती चली जा रही है?

 

 

रामू (सोचते हुए यह कक्षा 5 की छात्रा छोटी बच्ची सब बातो में बहुत तेज है) हां बेटा! मैं तुम्हारी बात से सहमत हूँ।

 

 

संध्या – मैं आप से एक बात पूछूं?

 

 

रामू – पूछो बेटा।

 

 

संध्या – जिस नीम के पेड़ की घनी छाया में आप हवा का आनंद ले रहे है उसे क्या आपने लगाया है?

 

 

रामू (छणिक रोष में) – तुम्हारा कहने का मतलब क्या है?

 

 

(रामू के चेहरे का भाव देखकर संध्या डर गयी)

 

 

(इधर उधर की बात करते हुए बोली)

 

 

संध्या – कुछ नहीं पापा मैंने तो ऐसे ही पूछ लिया था।

 

 

(रामू अब सामान्य हो चुका था)

 

 

(सुरेश प्रतीक थोड़ी दूर से संध्या और रामू की बात चीत को सुन रहे थे)

 

 

प्रतीक (सुरेश से) – यह संध्या भी बहुत चिक चिक करती है।

 

 

सुरेश (प्रतीक से) – हां वह तो मैं भी देख सुन रहा हूँ।

 

 

सुरेश (प्रतीक से) – लेकिन प्रतीक संध्या की बातो पर गौर करो तब उसका बहुत गहरा अर्थ निकलेगा।

 

 

प्रतीक – तुम ठीक कह रहे हो सुरेश लेकिन—–

 

 

सुरेश – इस लेकिन को यही रहने दो पहले रामू चाचा के पास चलते है।

 

 

(सुरेश प्रतीक को साथ लेकर रामू के पास आता है)

 

 

सुरेश – नमस्कार अंकल!

 

 

रामू – खुश रहो बेटा! (सुरेश के साथ प्रतीक को देखकर) आज तुम लोगो को स्कूल नहीं जाना है क्या?

 

 

प्रतीक (रामू से) – आज रविवार है पापा।

 

 

रामू – अच्छा — मैं तो इस बात को भूल ही गया था इसलिए तो मेरी प्यारी बिटिया मेरा दिमागी कसरत करा रही थी।

 

 

संध्या (रामू से) – पापा यह दिमागी कसरत क्या होती है?

 

 

रामू (संध्या को दुलराते हुए) – अभी कुछ समय पहले जो बात तुम मुझसे पूछ रही थी उसे ही दिमागी कसरत कहते है।

 

 

संध्या (रामू से) – मतलब?

 

 

सुरेश (संध्या से) – (प्यार से उसकी सिर पर हल्की चपत लगाते हुए) कहता है किसी बात को सोचने में समय लगाना दिमागी कसरत है।

 

 

संध्या – इसीलिए पापा रूखे हो गए थे।

 

 

(संध्या के भोलेपन पर सभी हंसने लगे)

 

 

रामू (संध्या से) – अच्छा बेटा मैं तुम्हारी बातो का अभी उत्तर देता हूँ।

 

 

रामू (संध्या को उत्तर देते हुए कहता है) – यह नीम का पेड़ हमारे परदादा ने लगाया था।

 

 

संध्या – इस पेड़ की छाया का आनंद हम सभी उठा रहे है ———— क्या ऐसा नहीं हो सकता है कि हम सभी लोग एक एक पेड़ लगाए जिससे पर्यावरण की सुरक्षा के साथ अनेको फायदे है।

 

 

रामू – लेकिन बेटी—-

 

 

संध्या – लेकिन क्या पापा?

 

 

रामू – इस समाज में ऐसे बहुत से आदमी है जो सभी नेक कामो में व्यवधान डालते है।

 

 

सुरेश – विस्तार से बताओ चाचा।

 

 

रामू – विस्तार से बताने का समय नहीं है संक्षेप में सुनो।

 

 

रामू (प्रतीक, सुरेश, संध्या से कहता है) – यदि कोई पेड़ लगाएगा तो समाज कंटक व्यक्ति अपने जानवरो से उसे क्षतिग्रस्त करा देते है जिससे व्यक्ति का हौसला टूट जाता है।

 

 

संध्या – क्या ऐसा नहीं हो सकता कि लोग पेड़ को गोद लेकर उसकी देखभाल करे।

 

 

(संध्या की बात सुनकर सुरेश और प्रतीक हैरान थे)

 

 

संध्या (रामू से) – मेरा मतलब यह है कि एक निश्चित जगह पर पेड़ लगाकर उसके संरक्षक बन जाये इस प्रकार कोई किसी के पेड़ को हानि नहीं पहुंचाएगा। इस प्रकार हरियाली भी बढ़ेगी तथा पर्यावरण भी संरक्षित हो सकेगा।

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें —- Motivational Short Film Script in Hindi

 

2- 3 + Nukkad Natak Script Pdf

 

3- आखिरी मौक़ा | Short Film Story Script in Hindi

 

4- सामाजिक समस्या पर नुक्कड़ नाटक Script हिंदी में

 

 

 

आशा है कि आपको यह स्क्रिप्ट बहुत पसंद आयी होगी, इस तरह की स्क्रिप्ट के इस ब्लॉग को सब्स्क्राइब जरूर करें और इसे शेयर भी करें।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!