5 + बेस्ट हिंदी प्ले स्क्रिप्ट्स | Hindi Play Scripts

हेलो दोस्तों, आज इस पोस्ट में हम आपको Hindi Play Scripts देने जा रहे हैं और आप इसे नीचे से पूरा पढ़ सकते हैं। आप इस स्क्रिप्ट को प्ले में उपयोग कर सकते हैं, लेकिन आप इसका प्रयोग किसी ब्लॉग या वेबसाइट के लिए नहीं कर सकते हैं।

 

 

 

इसे भी पढ़ें —-5 + फेमस प्ले स्क्रिप्ट

 

बाल विवाह पर नाटक Pdf

 

Hindi Drama Script on Importance of Education

 

शिक्षा पर नाटक Pdf

 

 

 

पात्र 1 – लता।

 

पात्र 2 – सुनीता।

 

पात्र 3 – मरियम।

 

(कक्षा 8वी की छात्राये)

 

स्थान – सुनीता के घर का बरामदा।

 

मौसम – सावन की बूंदा बांदी (हल्की बारिस)

 

दृश्य (तीनो सहेली बैठकर आपस में शिक्षा संबंधी बात करते हुए)

 

लता (सुनीता से) – पढ़ाई लिखाई कैसी चल रही है?

 

सुनीता – अभी ठीक चल रही है परन्तु आगे राह कठिन लगती है।

 

मरियम – क्या मतलब?

 

सुनीता – घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इस कारण से आगे की शिक्षा बंद करनी पड़ेगी।

 

लता – यह तो बहुत बुरी बात है कम से कम 12वी तक की शिक्षा होनी चाहिए।

 

सुनीता – लेकिन परिस्थिति मना कर रही है।

 

लता – परिस्थिति के आगे हार माननी पड़ती है।

 

मरियम (आर्थिक स्थिति से सम्पन्न) – हम लोग मिलकर परिस्थिति से दो दो हाथ करने की कोशिश करेंगे।

 

(बारिस बंद होने के बाद मरियम और सुनीता अपने घर चली जाती है)

 

लता (सोच में पड़ जाती है कि उसकी सहेली की पढ़ाई छूट जाएगी)

 

मरियम (घर पर उदास बैठी है मरियम की मां वीनस का आगमन)

 

(मरियम होनी मां से सारी बात कहती है)

 

वीनस – तो इसमें चिंतित होने की क्या बात है?

 

मरियम – तो क्या आप सुनीता की शिक्षा के लिए सहयोग करेगी?

 

वीनस – अवश्य! (मरियम ख़ुशी में अपनी मां से लिपट जाती है)

 

 

दूसरा दृश्य

 

 

 

 

 

(स्कूल जाते समय तीनो सहेली आपस में बात करते हुए)

 

लता – आज फीस भरने का दिन है।

 

मरियम – हां! आज सभी को फीस भरनी पड़ेगी।

 

(सुनीता कुछ नहीं बोलती है)

 

मरियम – सुनीता तुम कुछ बोल नहीं रही हो क्या परेशानी है?

 

लता – मैं समझ गयी तुम्हारी समस्या।

 

मरियम – कौन सी समस्या?

 

लता – सुनीता ने पहले ही बताया था कि आर्थिक रूप से परेशान है।

 

मरियम – तब तुम उसकी कुछ सहायता कर सकती हो?

 

लता – अवश्य करुँगी?

 

(लता 500 रुपये निकालकर सुनीता को देती है)

 

सुनीता (इंकार करते हुए) – नहीं दीदी रहने दो।

 

लता – मैं तुम्हारे ऊपर एहसान नहीं कर रही हूँ अपना फर्ज पूरा कर रही हूँ।

 

मरियम – हम लोगो ने फैसला किया है कि पढ़ेंगे तो एक साथ पढ़ाई छोड़ेंगे तो भी एक साथ।

 

(मरियम भी 700 की आर्थिक सहायता करती है)

 

लता – हम लोगो के साथ ही सभी के लिए शिक्षा की आवश्यकता है।

 

मरियम – हम लोग सबकी सहायता तो नहीं कर सकते है परन्तु अपने साथी की सहायता करने की अवश्य कोशिश करेंगे।

 

सुनीता – तुम दोनों मुझे अपने एहसान से दबा दे रही हो।

 

लता – यह एहसान नहीं फर्ज है।

 

मरियम – यदि तुम्हे एहसान की इतनी ही फ़िक्र है तो जिंदगी के किसी मोड़ पर हम लोगो की सहायता कर देना।

 

लता – शिक्षा से ही सभी कार्य संभव हो जाते है अतः हम लोगो के साथ ही तुम्हे भी आगे की पढ़ाई जारी रखनी है।

 

 

 

आशा है कि आपको यह स्क्रिप्ट बहुत पसंद आयी होगी, इस तरह की स्क्रिप्ट के लिए इस ब्लॉग को सब्स्क्राइब जरूर करें और इसे शेयर भी करें।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!