रोड सेफ्टी ड्रामा स्क्रिप्ट हिंदी | Road Safety Drama Script in Hindi

तो दोस्तों, आज हम आपके लिए Road Safety Drama Script in Hindi देने जा रहे हैं, आप नीचे इसे पढ़ सकते हैं और आप यहां से 5 + Anchoring Script in Hindi भी पढ़ सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

पात्र 1 – विपिन (कक्षा 10 का छात्र)

 

 

पात्र 2 – प्रभास (विपिन का सहपाठी)

 

 

पात्र 3 – मनोहर (थाने का सिपाही)

 

 

स्थान – स्कूल के सामने का भीड़ भाड़ वाला इलाका।

 

 

समय – 4 बजे।

 

 

दृश्य 1 – (स्कूल से सायं चार बजे छुट्टी के बाद सभी छात्र छात्राये गेट से बाहर निकल रहे है)

 

 

विपिन – प्रभास, आज हम थोड़ा टहलते हुए घर चलेंगे?

 

 

प्रभास – कोई, विशेष प्रायोजन है क्या?

 

 

विपिन – नहीं यार, ऐसे ही आज घूमने की इच्छा हो रही है।

 

 

 

दृश्य 2 – (एक अधेड़ व्यक्ति अपनी साइड से पटरी पर जा रहा है तभी एक 15-17 वर्ष का रंगरूट लड़का विपरीत दिशा से जल्दी निकलने के चक्कर में अधेड़ को टक्कर मार देता है)

 

 

 

विपिन – प्रभास, जरा देख यार, उस टपोरी ने अधेड़ को टक्कर मार दी।

 

 

 

प्रभास – चल, देखते है।

 

 

 

दृश्य 3 – (दोनों उस अधेड़ के पास पहुँचते है। टपोरी लड़का अधेड़ को डांट रहा है तथा उसे गलत साबित करने का प्रयास करता है)

 

 

 

(इतने में भीड़ जुट जाती है तभी थाने का सिपाही मनोहर वहां आ जाता है)

 

 

 

मनोहर – (टपोरी लड़के को पकड़ते हुए) क्यों रे? अंकल को टक्कर मारकर भाषण दे रहा है?

 

 

 

विपिन – प्रभास, लोग अगर रोड सेफ्टी का पालन करे तो ऐसी दुर्घटना से बचा जा सकता है।

 

 

 

प्रभास – तुम ठीक कहते हो विपिन! लोग रोड सेफ्टी का पालन तो करते ही नहीं, दूसरे पर आरोप लगा देते है।

 

 

 

विपिन – सबको ही तुरंत पहुंचने की जल्दी रहती है।

 

 

 

प्रभास – जिसके परिणामस्वरूप लोग घायल होते है।

 

 

 

मनोहर – जल्दी पहुंचने के लिए लोग दूसरे की जान ले लेते है या फिर अपनी जान दे दते है।

 

 

 

विपिन – भगवान का शुक्र है कि यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ।

 

 

 

प्रभास (सिपाही से) – सर पहले इन अंकल को अस्पताल पहुंचाइये।

 

 

 

मनोहर – तुम, इन अंकल को लेकर सामने डाक्टर के पास जाओ, इन्हे हल्की घाव लगी है, तब तक मैं इस टपोरी का पंचनामा बनाकर आता हूँ।

 

 

 

दृश्य 4 – (प्रभास और विपिन अधेड़ आदमी को सामने डा. के पास ले जाते है। मनोहर टपोरी लड़के को डांटते हुए रोड सेफ्टी के नियमो का पालन करने के लिए कहता है और तगड़ी फाइन मारता है)

 

 

 

विपिन – प्रभास, अगर सभी लोग रोड सेफ्टी के नियमो का पालन करे तब ऐसी दुर्घटना नहीं होगी जैसी आज इन अंकल के साथ हुई है।

 

 

 

मनोहर –  अगर आप दोनों की तरह सभी नागरिक जिम्मेदार हो जाए तथा रोड सेफ्टी नियमो का पालन करने लगे तब अनेक परेशानी से बचाव हो सकता है।

 

 

 

विपिन – प्रभास, ऐसी बातो के लिए आपका धन्यवाद सर।

 

 

 

Note- आप इस स्क्रिप्ट का किसी भी नाटक या यूट्यूब चॅनेल के लिए प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन आप इसका प्रयोग किसी ब्लॉग या वेबसाइट के लिए नहीं कर सकते हैं। 

 

 

 

आशा है कि यह स्क्रिप्ट आपको जरूर पसंद आयी होगी और इसी तरह की बेहतरीन स्क्रिप्ट्स के लिए इस ब्लॉग से हमेशा जुड़े रहे।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!