धरती बचाओ स्क्रिप्ट | Short Drama Script On Save Earth in Hindi

दोस्तों आज की स्क्रिप्ट Short Drama Script On Save Earth in Hindi पर है, हमें उम्मीद है कि यह स्क्रिप्ट आपको जरूर पसंद आएगी।

 

 

 

 

 

 

पात्र 1 – रागिनी मोहिते (12वी की छात्रा)

 

 

पात्र 2 – सुहास पाटिल (रागिनी का सहपाठी 12वी का छात्र)

 

 

अनुज – प्रोफेसर।

 

स्थान – अनुज का घर।

 

(रागिनी और सुहास दोनों अनुज के घर आते है)

 

रागिनी – सुहास (अनुज से) – नमस्कार सर! आप कैसे है?

 

अनुज – मैं ठीक हूँ, आप दोनों कैसे है और यहां आने का प्रायोजन? क्या आप दोनों स्कूल नहीं गए?

 

रागिनी – सर, हम दोनों तो वर्तमान में ठीक है लेकिन भविष्य में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

 

अनुज – स्पष्ट कहो, पहेली मत बनाओ? भूत और वर्तमान तो सभी देख चुके है और देख रहे है भविष्य किसने देखा है?

 

सुहास – सर, रागिनी के कहने का मतलब यह था कि इस पृथ्वी पर अनेक प्रकार की बीमारियां फ़ैल रही है। पेड़, पौधों को नष्ट किया जा रहा है।  प्रदूषण बढ़ रहा है। अनेक प्रकार की मानव निर्मित समस्याएं है जो भविष्य के लिए चिंताजनक बात है।

 

अनुज – तुम लोगो ने ऐसा प्रश्न खड़ा कर दिया है जिसका उत्तर कठिन है।

 

रागिनी – अनुज सर, आप तो प्रोफेसर है, क्या सभी वैज्ञानिको को ऐसा शोध करना चाहिए कि पृथ्वी का ही विनाश हो जाए?

 

अनुज – तुमने ठीक कहा रागिनी, सभी लोगो को सभी देश और राष्ट्राध्यक्षों को तथा इस पृथ्वी पर प्रत्येक वैज्ञानिको को ‘पृथिवी बचाने’ का प्रयास करना चाहिए।

 

(प्रोफेसर का समय हो गया, वह बोले कॉलेज जाना है तीनो उठने का उपक्रम करने लगे)

 

सुहास – सर, क्या आपके कॉलेज में छुट्टी नहीं है?

 

अनुज – वह क्यों?

 

रागिनी – कोरोना महामारी का प्रकोप जो बढ़ रहा है।

 

अनुज – अरे हां, तुमने हमे यद् दिलाया एक महीने के लिए स्कूल, कॉलेज बंद करने का सरकारी आदेश है।

 

सुहास – अच्छा सर, हम लोग चलते है।

 

अनुज – अब आप लोग बैठो, आप लोगो ने जो विषय उठाया है उसपर अवश्य चर्चा करेंगे।

 

(तीनो पुनः पृथ्वी बचाओ चर्चा में लग गए)

 

सुहास – क्या ऐसा नहीं हो सकता है कि पृथ्वी को बचाया जा सके?

 

अनुज – अवश्य हो सकता है? लेकिन अकेले नहीं, सामूहिक रूप से ही पृथ्वी को बचाया जा सकता है।

 

रागिनी – अब देखिए ना सर, सभी लोग देश, सरकारे पेड़ो को हानि पहुंचाकर जल श्रोतो का अधिक दोहन कर यहां तक कि पहाड़ी को भी हानि पहुंचाकर पृथ्वी को समाप्त करने का प्रयास कर रहे है।

 

(रागिनी के प्रश्न को सुनकर अनुज सर के माथे पर बल पड़ गए)

 

 

सुहास – सर, हम लोगो को पृथ्वी बचाओ का प्रश्न बहुत व्यथित कर रहा है कैसे पृथ्वी को बचाया जा सकता है?

 

 

अनुज – आप लोगो का इस ‘पृथ्वी बचाओ’ प्रश्न में बहुत वजन है।

 

 

रागिनी – सर, हमारे जहन में एक आइडिया आया है।

 

 

अनुज – बताओ, उसमे हम भी सहयोग करेंगे।

 

 

(रागिनी सुहास और अनुज को अपनी आइडिया बताती है। हम तीनो एकसाथ मिलकर छोटे आंदोलन के माध्यम से ‘पृथ्वी बचाओ’ अभियान प्रारंभ कर सकते है)

 

 

सुहास – अरे वाह! तुमने बहुत अच्छा उपाय बताया है।

 

 

अनुज – ‘पृथ्वी बचाओ’ अभियान के लिए जागरूकता ही एकमात्र विकल्प है।

 

 

(तीनो संकल्प लेते है कि ‘पृथ्वी बचाओ’ अभियान को जागरूकता आंदोलन बनाना है)

 

 

इसे भी पढ़ें – देशभक्ति नाटक स्क्रिप्ट | Desh Bhakti Natak Script in Hindi PDF

 

2- कॉमेडी स्क्रिप्ट Copyright फ्री | Comedy Script In Hindi No Copyright

 

3- आखिरी मौक़ा | Short Film Story Script in Hindi

 

 

 

Note- आप इस स्क्रिप्ट को जैसे का तैसा या इसमें कुछ बदलाव करके अपने वीडियो या किसी नाटक के लिए प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन आप इसका प्रयोग किसी ब्लॉग या वेबसाइट के लिए नहीं कर सकते है। 

 

 

 

आशा है कि यह स्क्रिप्ट भी आपको जरूर पसंद आयी होगी और इसी तरह की स्क्रिप्ट के लिए इस ब्लॉग को सब्स्क्राइब जरूर करें और इसे शेयर भी करें।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!