Short Hindi Drama Script With Moral PDF Download

दोस्तों आज हम आपको Short Hindi Drama Script With Moral देने जा रहे हैं, आप इसे नीचे पढ़ सकते हैं और उसे अगर डाउनलोड करना चाहें तो डाउनलोड भी कर सकते हैं, इसकी लिंक आपको नीचे मिल जायेगी।

 

 

 

पात्र 1 – विनोद

 

पात्र 2 – निशांत

 

पात्र 3 – रागिनी

 

(तीनो एक ही क्लास के छात्र)

 

स्थान – स्कूल का बगीचा।

 

विनोद – लंच के समय में स्कूल के बगीचे में बैठकर किताब पढ़ रहा है तभी निशांत वहां आकर बैठते हुए कहता है —-

 

मार्च अप्रैल के महीने में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है आगे क्या हाल होगा?

 

विनोद – होगा क्या? हर साल की तरह इस साल भी पानी के लिए जीव जन्तुओ के साथ मनुष्यो को भी परेशान होना पड़ेगा।

 

निशांत – क्या इस जल संकट से निजात नहीं मिल सकती है?

 

विनोद – मिल सकती है —— परन्तु!

 

निशांत – परन्तु —— क्या?

 

विनोद – मेरा मतलब है कि सम्मिलित प्रयास से जल संकट टल सकता है।

 

रागिनी – (पीछे खड़ी होकर विनोद और निशांत की बाते सुन रही थी अचानक विनोद की निगाह उस पर जाती है)

 

विनोद (रागिनी से) – तुम कब यहां आयी हो?

 

 

रागिनी (विनोद और निशांत को देखते हुए) – मैं तुम दोनों के पीछे ही आ गयी थी लेकिन पानी लेने में इतनी भीड़ थी कि थोड़ी देर हो गयी उफ़ कितनी भगदड़ मची है पानी के लिए।

 

 

निशांत – पानी के लिए भगदड़ मचना स्वाभाविक है कारण कि —– पानी नहीं तो जिंदगानी नहीं।

 

 

रागिनी (विनोद और निशांत को देखते हुए) – यहां पर तुम लोगो के बीच भी पानी के विषय पर ही बात हो रही थी।

 

 

(विनोद और निशांत का सम्मिलित स्वर) – हां! पानी जिंदगानी के लिए बहुत जरुरी है उसका उचित संरक्षण होना चाहिए।

 

 

रागिनी – सभी लोगो को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वयं भी पहल करनी होगी ताकी अन्य लोग भी अनुसरण करे।

 

 

निशांत – तुम ठीक कह रही हो।

 

 

विनोद (रागिनी से) – हमने इस विषय में प्रयास भी शुरू कर दिया है।

 

 

रागिनी – कैसा प्रयास! मुझे भी बताओ।

 

 

निशांत (विनोद की तरफ देखते हुए) – हम लोगो ने स्कूल गेट के पास एक चौड़े मुंह वाला मटका रखा हुआ है।

 

 

रागिनी – उससे क्या होगा?

 

 

विनोद – पहले पूरी बात तो सुनो?

 

 

रागिनी – बताओ पूरी बात।

 

 

निशांत – हमे आज से ही सभी छात्र छात्राओ के साथ अपने पानी के बोतल में बचे हुए पानी को उस मटके में संरक्षित करना होगा।

 

 

रागिनी (विनोद और निशांत से) – उससे क्या होगा?

 

 

विनोद (रागिनी से) – तुमने यह बात तो सुनी होगी कि बूंद बूंद से सागर बनता है।

 

 

रागिनी (खुश होते हुए) – ओ हो! उस मटके में सभी छात्रों के बोतल के बचे हुए जल का भंडारण होगा उससे निरीह प्राणियों की प्यास बुझेगी तथा जल संरक्षण के लिए एक आवश्यक कदम भी होगा। इस प्रकार अनुकरण करते हुए बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

विनोद और निशांत – हम लोगो ने तो सिर्फ अंगुली ही दिखाई थी।

 

 

रागिनी (निशांत और विनोद से) – और मैंने बांह पकड़ लिया?

 

 

(तीनो हंसने लगे, घंटा बज चुका था, अतः क्लास में चले गए)

 

 

 

 

Short Hindi Drama Script With Moral PDF Download

 

 

 

 

 

 

Download Now

 

7 + हिंदी ड्रामा स्क्रिप्ट | Hindi Drama Script For Children

 

बाल विवाह पर नाटक Pdf

 

 

 

आशा है कि आपको यह स्क्रिप्ट बहुत पसंद आयी होगी और इस तरह की स्क्रिप्ट के इस ब्लॉग को सब्स्क्राइब जरूर करें और इसे शेयर भी करें। आप इस स्क्रिप्ट को प्ले के लिए प्रयोग कर सकते, लेकिन आपको कमेंट बॉक्स में इसकी इजाजत लेनी होगी और आप इस स्क्रिप्ट को किसी ब्लॉग या वेबसाइट के लिए प्रयोग नहीं कर सकते हैं।

 

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!